Ro no D15139/23

धान खरीदी की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

कल 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

धमतरी, 14 नवंबर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। धान खरीदी की तैयारियों एवं उपार्जन केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी डॉ. कल्पना ध्रुव ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोटा के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में धान की तौलाई, नमी परीक्षण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

एसडीएम ने निर्देशित किया कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों द्वारा लाए गए धान का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण एवं तौल सुनिश्चित किया जाए। केंद्र में आवश्यक अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने के साथ ही खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन किया जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसमें किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए खरीदी कार्य का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि खरीदी के पहले दिन से ही किसानों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित ढंग से अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी 15 नवम्बर को आएंगीं धरमजयगढ़

    *प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू पहुँचे*   *रायपुर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कल 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ पहुँचेंगीं। वे जनजातीय गौरव दिवस के…

    Read more

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप