Ro no D15139/23

चुप रहने वाली दीदी बनीं गांव की आवाज अचार के कारोबार से बनीं लखपति दीदी

समूह से जुड़कर नीलम अवस्थी ने बदली अपनी जिंदगी,
आत्मनिर्भरता के साथ समाज सेवा में भी निभा रहीं अहम भूमिका

जशपुरनगर 14  नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है महिलाओं को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के छोटे से गांव पेटामारा (अंकिरा) की नीलम अवस्थी की कहानी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल है।
कभी लोगों के सामने अपनी बात रखने से झिझकने वाली नीलम आज गांव की बैठकों में बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। अचार निर्माण का व्यवसाय संचालित करने के साथ ही वे स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी निभा रही हैं और नशामुक्ति अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक भी कर रही हैं।
नीलम अवस्थी के जीवन में बदलाव की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई जब वे बिहान योजना के अंतर्गत रोहिणी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और समूह की सचिव बनीं।
शुरुआत में बैठकों में शामिल होने और समूह की गतिविधियों को समझने से उन्होंने अपनी नई यात्रा शुरू की।
धीरे-धीरे बचत, ऋण, हिसाब-किताब और आजीविका संबंधी प्रशिक्षण से उन्हें नई जानकारी और अनुभव मिला।
समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर काम करने और एक-दूसरे का सहयोग करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया।
बैंक लिंकेज और सीआईएफ राशि से बढ़ाया अचार का व्यवसाय
समूह के माध्यम से नीलम को बैंक लिंकेज के तहत 30 हजार रुपये तथा सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के रूप में 1 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली।
उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने अचार निर्माण व्यवसाय को आगे बढ़ाने में किया। आम, अदरक, लहसुन और करेला जैसे विभिन्न प्रकार के अचार तैयार कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
उनके उत्पादों को लोगों ने पसंद किया और धीरे-धीरे मांग भी बढ़ने लगी।
इसके साथ ही स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन के कार्य से उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त होने लगी। आज इन गतिविधियों के माध्यम से नीलम अवस्थी सालाना लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
उनकी मेहनत और आर्थिक आत्मनिर्भरता ने उन्हें गांव में लखपति दीदी के रूप में पहचान दिलाई है।
आत्मविश्वास ने बनाया समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत
नीलम के जीवन में बदलाव केवल आर्थिक रूप से ही नहीं आया, बल्कि उनके व्यक्तित्व में भी उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। विधानसभा भ्रमण के अवसर ने उनके अनुभव और सोच को नई दिशा दी। इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा तथा उन्हें यह एहसास हुआ कि ग्रामीण महिलाएं भी अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
आज वे नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ग्रामीणों को जागरूक करती हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों की मदद करने में भी आगे रहती हैं। उनकी सक्रियता से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और आजीविका गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं।
बिहान योजना ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
नीलम अवस्थी का मानना है कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो उनके लिए सफलता की राह आसान हो जाती है। स्वयं सहायता समूह ने उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ सीखने, आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया। वे अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़कर बचत करने, प्रशिक्षण लेने और स्वरोजगार अपनाने की सलाह देती हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से नीलम जैसी अनेक महिलाओं को नई पहचान मिल रही है।
नीलम अवस्थी की सफलता की कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन, सामूहिक प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से ग्रामीण महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की अगुवाई भी कर सकती हैं। कभी अपनी बात कहने से झिझकने वाली नीलम आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा और बदलाव की आवाज बन चुकी हैं।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप