Ro no D15139/23

सिम्स में विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह क्लीनिक की शुरुआत, 2300 मरीजों की हुई जांच

*हर शनिवार रूम नंबर 35 में सुबह 11से 02 बजे तक मिलेगी शुगर के मरीजों को विशेष चिकित्सा सुविधा, समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव पर दिया जोर*

रायपुर। 14 नवम्बर 2026/
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) चिकित्सालय, बिलासपुर में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मधुमेह क्लीनिक की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की जांच के साथ उन्हें मधुमेह से बचाव, समय पर पहचान और बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आरएसएसडीआई छत्तीसगढ़, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई), बिलासपुर चैप्टर तथा सिम्स के मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस वर्ष की थीम “Early Action on Diabetes – मधुमेह पर समय रहते कार्रवाई करें” रखी गई। इसके साथ ही “Screen Today, Prevent Tomorrow – Act Early Against Diabetes” का संदेश देते हुए लोगों को नियमित जांच कराने और बीमारी के शुरुआती संकेतों को गंभीरता से लेने की अपील की गई।

2300 मरीजों की स्क्रीनिंग, 3000 जांचें की गईं

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर सिम्स चिकित्सालय की विभिन्न ओपीडी में लगभग 2300 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की कुल लगभग 3000 जांचें की गईं। जिसमें 30 नये मरीज ब्लड प्रेशर व शुगर के मिले
मरीजों को बताया गया कि मधुमेह की समय रहते पहचान होने पर इसके गंभीर दुष्परिणामों से बचाव संभव है। साथ ही संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और वजन नियंत्रण को मधुमेह की रोकथाम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

लोगों को साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां और ताजे फल को भोजन में शामिल करने तथा अधिक मीठे पदार्थ, केक, कोल्ड ड्रिंक, मैदा, अत्यधिक तेल वाले भोजन और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करने की सलाह दी गई।

अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा – युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा मधुमेह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि मधुमेह आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। पहले इसे अधिक उम्र के लोगों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी, अनियमित खानपान और बढ़ता मोटापा है। उन्होंने कहा कि मधुमेह की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती अवस्था में कई बार इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते और व्यक्ति को बीमारी का पता तब चलता है, जब शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर इसका प्रभाव पड़ने लगता है।

इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। यदि समय रहते बीमारी की पहचान हो जाए तो खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और उचित चिकित्सकीय परामर्श से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सिम्स में मधुमेह क्लीनिक की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी।

डॉ. लखन सिंह ने कहा – अब हर शनिवार मिलेगा विशेष परामर्श और उपचार
आरएसएसडीआई छत्तीसगढ़ के स्टेट सेक्रेटरी एवं सिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि मधुमेह के उपचार में सबसे महत्वपूर्ण बात बीमारी की समय पर पहचान और नियमित फॉलोअप है। कई लोग शुरुआती अवस्था में शुगर बढ़ने को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही लापरवाही आगे चलकर हृदय, किडनी, आंखों और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर और नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिम्स में मधुमेह क्लीनिक प्रारंभ किया गया है। अब प्रत्येक शनिवार को रूम नंबर 35 में मधुमेह के नए और पुराने मरीजों की जांच, काउंसलिंग एवं उपचार किया जाएगा। इस क्लीनिक का संचालन वे स्वयं अपनी टीम के साथ करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 30 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार ब्लड शुगर की जांच अवश्य करानी चाहिए। जिनके परिवार में मधुमेह का इतिहास है या जिनका वजन अधिक है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह से बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप