Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

*- राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रुपए से घटकर लगभग शून्य*

 

*- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी*

 

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया जरिया बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयासों का असर अब घर-घर दिखाई देने लगा है। कभी हर महीने हजारों रुपए बिजली बिल चुकाने वाले परिवार अब अपने घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल से बिजली पैदा कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल का बोझ कम हो रहा है, बल्कि परिवारों की बचत भी बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना आम लोगों के लिए पहले से अधिक आसान बना दिया है।

राजनांदगांव जिले के ममता नगर गुलमोहर कॉलोनी निवासी गजानन जंघेल पिता श्री पन्ना लाल जंघेल का परिवार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिलने वाले लाभ की एक मिसाल है। पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने लगभग 5 हजार से 6 हजार रुपए आता था। बिजली का यह खर्च परिवार के मासिक बजट पर बड़ा बोझ था। लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। श्री जंघेल बताते हैं कि इस योजना से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। पहले बिजली बिल भरने में खर्च होने वाली राशि अब परिवार की दूसरी जरूरतों के काम आ रही है। योजना के तहत उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है। इसमें केंद्र सरकार के 78 हजार रुपए और छत्तीसगढ़ सरकार के 30 हजार रुपए शामिल हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे बिजली के खर्च में बचत होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। राज्य में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगाने के लिए मिलने वाली सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली दीर्घकालीन बचत लोगों को इस योजना की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य में नवंबर 2026 तक एक लाख से 12 हजार अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके थे। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को राज्य की निर्धारित शर्तों के अनुसार अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप