Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से पहाड़ी कोरवा महिला शांति को मिल रहा आर्थिक संबल

बच्चों के पालन-पोषण और जरूरतों को पूरा करने में मिली सहायता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
जनजाति गौरव दिवस विशेष द्य सशक्त नारी समृद्ध छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ जनजातीय समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने में महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए संबल बन रही है। योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की महिलाएं भी लाभान्वित हो रही हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक योगदान दे रही हैं।

सरगुजा जिले के ग्राम मानिकप्रकाशपुर निवासी श्रीमती शांति पहाड़ी कोरवा के लिए महतारी वंदन योजना की सहायता राशि बच्चों की जरूरतें पूरी करने का सहारा बनी है। चार बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहीं शांति बताती हैं कि उन्हें योजना के तहत हर महीने राशि मिलती है, जिसका उपयोग वह बच्चों के खर्च और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से उन्हें परिवार के खर्चों के प्रबंधन में मदद मिल रही है।

शांति पहाड़ी कोरवा ने योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में बताया कि महतारी वंदन योजना का पैसा मिलने से बच्चों का खर्च चलाने में काफी मदद मिलती है। हर महीने मिलने वाली राशि वह बच्चों के लिए खर्च करती हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हैं।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाती है। इस राशि से महिलाएं अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्राप्त कर रही हैं।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप