Ro no D15139/23

कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

*कलेक्टर ने आज धान ख़रीदी के शुरुआती दिन भटगांव उपार्जन केंद्र धान ख़रीदी का लिया जायज़ा*

*कलेक्टर श्री मिश्रा ने तौला किसान का धान, नमी मापक यंत्र से नापी धान की नमी*

*अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह*

धमतरी 15 नवंबर2026/- आज 15नवंबर ( रविवार ) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। आज शुरुआत में ज़िले के 108 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 554 पंजीकृत किसानों का टोकन कटा। आज लगभग 20000 क्विंटल धान की ख़रीदी की होगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने भटगांव उपार्जन केंद्र में जन प्रतिनिधियों और समिति कर्मचारियों ने परंपरा अनुसार अलग-अलग केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा की।

धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सुगमता से अपने मेहनत की कमाई का वाजिब दाम के लिए किसानों में खासा उत्साह देखा गया। किसान सवेरे से अपनी अपने-अपने साधनो छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंच गए। शुरुआत दिन फिलहाल मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धान खरीदी के शुरुआती दिन जायजा लेने भटगांव उपार्जन केंद्र पहुँचे । वहाँ उन्होंने धान खरीदी केंद्र में की गयी तैयारी का और धान ख़रीदी का निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से बातचीत की । उनका कुशलक्षेम पूछा । कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में किसानों की पंजीयन संख्या, धान के रकबे की जानकारी, बारदाने की उपलब्धता, कांटा-बांट के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का काम ईमानदारी पूर्वक करना है। खरीदी के बाद धान को व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने अन्य राज्यों और कोचियों द्वारा लाए जाने वाले धान पर निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि बाहर से धान खपाने की जानकारी मिलती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। बाद में उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की उनका कुशलक्षेम पूछा ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी केंद्र में बनाए गए चबूतरे का भी निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्तापूर्ण देखी। उन्होंने कहा कि सभी धान खरीदी चबूतरा का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। इस अवसर पर एस डी एम डॉ कल्पना ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम, सीओसीसीबी श्री गोस्वामी, श्री सुनील सिंग, उपसंचालक सहकारी समिति श्री प्रदीप ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू, समिति प्रबंधक श्री देवांगन के पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती श्यामा साहू, जनप्रतिनिधि श्रीमती बीथिका विश्वास के आलावा बड़ी संख्या में किसान, मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे.

कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आए किसानों को उपार्जन केंद्र में कोई दिक्कत ना हो इस बात का ख़्याल रखा जाए। साफ़-सफ़ाई पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो । ताकि, वह खुशी -खुशी धान बिक्री कर सके। उन्होंने समिति कर्मियों को कहा कि सभी उपकरण जैसे नमी मापक यन्त्र , बारदाना,काँटा बाँट, भंडार लिमिट आदि सभी चीज के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

 

धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। ये दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप