Ro no D15139/23

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर धमतरी में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

धमतरी, 15 नवंबर 2026/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज धमतरी जिले में जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित किया। जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं जनजातीय समाज के नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा और सुना।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके ऐतिहासिक संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण किया।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं जनजातीय समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान तथा जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। उनके नेतृत्व में हुए जनजातीय आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी समाज के अधिकारों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

 

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से परिचित कराना है। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, आजीविका संवर्धन तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने तथा जनजातीय समाज की अस्मिता, अधिकारों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट   धमतरी, 15 नवंबर 2026। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय…

    Read more

    गांव के करीब पहुँची धान खरीदी की सुविधा,  धमतरी में 8 नए उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को मिली बड़ी राहत

    अब 100 के स्थान पर 108 केंद्रों में धान खरीदी, समय, परिवहन खर्च और अनावश्यक मेहनत की होगी बचत   धमतरी, 15 नवंबर 2026। किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप