Ro no D15139/23

अवैध धान के भंडारण और खपाने की कोशिश पर प्रशासन की सख्ती, घुटकेल में 147 और उमरगांव में 310 कट्टा धान जब्त

ड्राइवर के घर छिपाकर रखा गया था धान, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

 

धमतरी, 15 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण, परिवहन और उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वास्तविक किसानों को धान खरीदी का लाभ सुनिश्चित करने और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ग्राम घुटकेल से 147 बोरा तथा ग्राम उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त किया। इस तरह दोनों कार्रवाई में कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकेल में जांच के दौरान दबिश दी। यहां संतोष खंडेलवाल द्वारा अपने ड्राइवर के घर में धान रखवाए जाने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि आगामी धान खरीदी के दौरान इस धान को उपार्जन केंद्र में खपाने के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। मौके पर धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

 

इसी क्रम में ग्राम उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम की जांच की गई। यहां भी धान के भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासनिक टीम ने 310 कट्टा धान जब्त किया। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई से अवैध रूप से धान का संग्रहण कर उसे समर्थन मूल्य पर बेचने की कोशिश करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत निगरानी

 

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों, गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है। अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण किसान हितैषी व्यवस्था है। इसका लाभ केवल पात्र एवं वास्तविक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए बाहरी अथवा अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील भी की है।

  • Related Posts

    नया धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत, अब गांव के पास ही बेच सकेंगे उपज

    टांगापानी के आसपास के 8-9 गांवों के लगभग 850 किसानों को मिलेगी सुविधा, समय और परिवहन खर्च की होगी बचत धमतरी, 15 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत…

    Read more

    अग्निवीर बनने का सपना संजोए युवाओं ने लगाई दौड़, धमतरी में अग्निवीर महा-मैराथन का आयोजन

    1600 मीटर की दौड़ में अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, भर्ती रैली की तर्ज पर बनाए गए 100-100 युवाओं के बैच धमतरी, 15 नवंबर 2026। भारतीय सेना…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप