Ro no D15139/23

जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट

 

धमतरी, 15 नवंबर 2026। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही है।

 

इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान श्री एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने आज भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। श्री पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।

 

किसान श्री पाण्डेय बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा काफी आसान हुई है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित दिन पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी उपज का विक्रय कर दिया। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें बार-बार उपार्जन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई।

 

उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की आवश्यकताओं तथा घरेलू कार्यों को पूरा करने में करेंगे। समय पर धान की बिक्री होने से आगामी कृषि कार्यों की तैयारी और परिवार की जरूरतों के प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।

 

श्री पाण्डेय ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। टोकन मिलने से लेकर उपार्जन केंद्र में धान बेचने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली सहित उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज का व्यवस्थित ढंग से विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। किसान एकांत पाण्डेय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप