Ro no D15139/23

गांव के करीब पहुँची धान खरीदी की सुविधा,  धमतरी में 8 नए उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को मिली बड़ी राहत

अब 100 के स्थान पर 108 केंद्रों में धान खरीदी, समय, परिवहन खर्च और अनावश्यक मेहनत की होगी बचत

 

धमतरी, 15 नवंबर 2026। किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत की उपज का सुगम विक्रय और कृषि व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले में पहली बार आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इनमें भुसरेंगा, अटंग, सिलघट, सिलौटी, सिंधोरीखुर्द, बुड़ेनी, राजपुर और टांगापानी शामिल हैं। इन नए केंद्रों के प्रारंभ होने से जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या 100 से बढ़कर 108 हो गई है। अध्यक्ष सहकारी बैंक श्री निरंजन सिन्हा ने आज नये उपार्जन केंद्र अटंग का शुभारंभ किया । उन्होंने केंद्र परिसर में पौधा रोपण भी किया । इस शुभारंभ अवसर पर उन्होंने किसानों को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया ।

पहले समिति अटंग से ग्राम भालुकोंना के किसान 9 किमी और अटंग के किसान 8 किमी दूरी तय कर धान बेचने समिति भाठागाँव जाते थे। अब अटंग में उपार्जन केंद्र खुलने से बड़ी राहत मिली है ।

इस पहल का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण अंचलों के उन किसानों को मिलेगा, जिन्हें अब तक अपनी उपज बेचने के लिए गांव से दूर स्थित उपार्जन केंद्रों तक जाना पड़ता था। नए केंद्रों के खुलने से आसपास के गांवों के किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन अथवा अन्य साधनों से धान परिवहन पर होने वाला खर्च कम होगा। साथ ही आवागमन में लगने वाला समय, श्रम और अतिरिक्त परेशानी भी घटेगी।

विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह व्यवस्था काफी राहतकारी होगी। दूरस्थ केंद्रों तक धान ले जाने में जहां परिवहन की लागत और समय अधिक लगता था, वहीं अब नजदीकी केंद्र उपलब्ध होने से किसान अपनी उपज अपेक्षाकृत आसानी से विक्रय कर सकेंगे। इससे खरीदी केंद्रों पर भीड़ का दबाव कम करने और धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

 

किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

 

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को किसान हितैषी, पारदर्शी और सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। नए उपार्जन केंद्रों की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में इस वर्ष 1 लाख 31 हजार 491 पंजीकृत किसानों के लिए धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन किसानों का कुल धान पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है।

 

सभी उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, नापतौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाना, विद्युत तथा सुरक्षित भंडारण जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है।

 

सुविधा गांव तक, राहत किसान तक

नए केंद्रों की स्थापना केवल खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य किसानों की रोजमर्रा की व्यावहारिक कठिनाइयों को कम करना है। गांव के नजदीक उपार्जन केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे उनकी बचत बढ़ेगी और खेती-किसानी के अन्य कार्यों के लिए भी समय उपलब्ध होगा।

किसान हित में की गई यह पहल धमतरी जिले में कृषि उपज के विपणन को अधिक सुविधाजनक बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

  • Related Posts

    किसान किशोर कुमार सिरमौर ने ऐप से टोकन कटाकर बेचा 130 कट्टा धान

    *डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान खरीदी की प्रक्रिया*   रायपुर,15 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ से किया खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी का शुभारंभ, 3,095 उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए व्यापक व्यवस्था*   *21 क्विंटल से…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप