Ro no D15139/23

राजापुर में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले दिन किसान लक्ष्मण सिंह का धान खरीदा गया

अम्बिकापुर 15 नवम्बर 2026/ सरगुजा जिले में आज 15 नवंबर को अनुविभाग सीतापुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र राजापुर में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच, अन्य ग्रामवासियों एवं एसडीएम सीतापुर सुश्री प्राची ठाकुर की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की गई।

 

’पहले किसान का हुआ सम्मान’

शुभारंभ के अवसर पर कृषक ’लक्ष्मण सिंह पिता बलदेव’ का 10.40 क्विंटल धान का टोकन कटा था। सर्वप्रथम उनके धान की नमी जांच की गई। नमी जांच उपरांत वजन कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। केंद्र में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने पहले किसान का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

एसडीएम प्राची ने कहा कि जिले में धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाएगा। किसानों को टोकन, वजन, नमी जांच और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

’किसानों में दिखा उत्साह’

धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में किसान केंद्र पहुंचे और खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वे अपने धान को सुखाकर, साफ करके लाएं ताकि नमी की समस्या न हो और उन्हें सही दाम मिल सके।

केंद्र प्रभारी ने बताया कि खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बारदाना, कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र, कंप्यूटर, टोकन व्यवस्था, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था की गई है।

जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि खरीदी के दौरान उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

  • Related Posts

    पगडंडियों से पक्की राह तक, पीएम-जनमन की सड़कें बदल रहीं पीवीटीजी बसाहटों की तस्वीर

    कोरबा जिले में 27 सड़कों के निर्माण से 29 बसाहटें जुड़ीं, 1,729 लोगों को मिल रहा लाभ; जामभाठा-सोनारी के पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों के लिए आसान हुआ आवागमन कोरबा,…

    Read more

    टीसीबीटी पद्धति से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, देशी धान ‘बौना सफरी’ की उपज का आकलन

    सेन्द्रीपाली में 25 वर्गमीटर क्षेत्र की फसल कटाई से प्रति एकड़ लगभग 22 क्विंटल उत्पादन का अनुमान; किसानों ने प्राकृतिक खेती के अनुभव जाने कोरबा, 15 नवंबर 2026/ कम लागत…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप