Ro no D15139/23

गोपाष्टमी पर जानें क्या है इस पर्व की पौराणिक कथा और कब हुई इसकी शुरुआत

Gopashtami Mythological Story: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. यही वजह है कि पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में गौ माता का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गौ माता की पूजा करने, उन्हें स्नान कराने और उनका श्रृंगार करने की परंपरा है.

इस साल 17 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गोपाष्टमी मनाने की शुरुआत कैसे हुई? इस पर्व का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के बचपन से जुड़ा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन बाल गोपाल ने पहली बार बछड़ों की जगह गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी. आइए जानते हैं गोपाष्टमी की यह दिलचस्प पौराणिक कथा.

Gopashtami Mythological Story: गोपाष्टमी की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार,  जब करीब छह साल के थे, तब एक दिन उन्होंने माता यशोदा से कहा कि मां, अब मैं बड़ा हो गया हूं. इसलिए अब मैं बछड़ों को चराने नहीं जाऊंगा, बल्कि गायों को चराने जाऊंगा.

श्रीकृष्ण की यह बात सुनकर माता यशोदा ने उनसे कहा कि बेटा, इस बारे में एक बार अपने बाबा नंद से बात कर लो. इसके बाद बाल गोपाल सीधे नंद बाबा के पास पहुंचे और अपनी इच्छा बताते हुए कहा कि अब वह बछड़ों को नहीं, बल्कि गायों को चराने जाना चाहते हैं.

नंद बाबा ने पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की. उन्हें लगा कि अभी कान्हा गायों को चराने के लिए छोटे हैं, लेकिन श्रीकृष्ण अपनी जिद पर अड़े रहे. आखिरकार नंद बाबा को उनकी बात माननी पड़ी.

 

Auspicious Muhurat for Cow Grazing: पंडित जी ने बताया उसी दिन का शुभ मुहूर्त

नंद बाबा ने श्रीकृष्ण से कहा कि ठीक है, लेकिन गायों को चराने की शुरुआत करने से पहले पंडित जी से शुभ मुहूर्त निकलवाना जरूरी है. उन्होंने कान्हा से पंडित जी को बुलाकर लाने के लिए कहा.

यह सुनते ही बाल गोपाल खुशी-खुशी पंडित जी के पास पहुंच गए. उन्होंने पंडित जी से कहा कि नंद बाबा ने गौ चारण शुरू करने का शुभ मुहूर्त निकलवाने के लिए बुलाया है. साथ ही कान्हा ने उनसे यह भी वादा किया कि अगर वह उसी दिन का मुहूर्त बता देंगे, तो उन्हें खूब सारा मक्खन खाने को मिलेगा.

श्रीकृष्ण की बात सुनकर पंडित जी नंद बाबा के पास पहुंचे. उन्होंने पंचांग देखा और उसी दिन को गाय चराने के लिए शुभ बता दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कह दिया कि इसके बाद पूरे एक साल तक गौ चारण के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है.

Significance of Gopashtami: इस तरह हुई गोपाष्टमी पर्व की शुरुआत

पंडित जी की बात सुनकर नंद बाबा ने श्रीकृष्ण को गाय चराने की अनुमति दे दी. इसके बाद बाल गोपाल उसी दिन से गायों को चराने जाने लगे.

मान्यता है कि जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने की जिम्मेदारी संभाली थी, वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी. इसी वजह से इस दिन को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाने लगा.

तभी से इस दिन गौ माता की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है. गोपाष्टमी पर श्रद्धालु गायों को स्नान कराते हैं, उनका श्रृंगार करते हैं और उन्हें हरा चारा, गुड़ तथा अन्य खाद्य सामग्री खिलाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गौ माता की सेवा और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है.

  • Related Posts

    कौन हैं छठी मैया? जानें उनके माता-पिता, पति और सूर्य देव से क्या है रिश्ता

    Chhathi Maiya Family: महापर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करती हैं.…

    Read more

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. इस बार मामला गांधी परिवार पर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी