Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार) लुण्ड्रा के महोरा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 1 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, लुण्ड्रा द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत सेक्टर लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत महोरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र ’महोरा धमनापारा’ में सहायिका के 1 पद पर नियुक्ति की जानी है।
इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट   https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर 2026 से शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
जारी सूचना के अनुसार, इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र होंगी। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती से संबंधित विस्तृत शर्तों, अर्हताओं और अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवार परियोजना कार्यालय, परियोजना अधिकारी (एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा), जनपद पंचायत लुण्ड्रा और संबंधित पंचायत भवन के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) का अवलोकन कर सकती हैं।

 
विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी

अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)’(VB- G RAM G) के अंतर्गत सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के रिक्त संविदा पदों की भर्ती के संबंध में प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है।
आवेदनों के प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर 10 नवंबर 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि तक दोनों पदों के लिए कुल 06 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं।

जिसमें सहायक प्रोग्रामर (संविदा) कुल 03 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 को मान्य तथा 02 को अमान्य एवं लेखापाल (संविदा) कुल 03 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 को मान्य तथा 02 को अमान्य किया गया।
कुल प्राप्त 06 दावा/आपत्तियों में से 02 को मान्य तथा 04 को अमान्य करते हुए निराकरण का प्रकाशन कर दिया गया है।
दावा/आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् अब पदवार पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) का भी प्रकाशन कर दिया गया है।
सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in तथा सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) 18 नवंबर को राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

    ’सांसद श्री चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल अम्बिकापुर 17 नवम्बर 2026/  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले में 18 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार ) घर बैठे ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 7 ग्राम पंचायतों के 826 किसानों को मिल रही सुविधा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर जताई खुशी अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी