Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से 265 श्रद्धालुओं को मिला द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन का अवसर

महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर

 

धमतरी, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धमतरी जिले के 265 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुआ। महापौर श्री रामू रोहरा एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों से भरी बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन कर रही है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। शासन की इस पहल से श्रद्धालुओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह जीवन में आध्यात्मिक आनंद और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने सभी यात्रियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की। 17 से 23 नवंबर तक निर्धारित इस सात दिवसीय यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर रवाना होने से पहले यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं के तहत कंबल एवं ब्लैंकेट भी वितरित किए गए।

तीर्थयात्रा में जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी से 50-50 यात्री, नगर निगम धमतरी से 26, नगर पंचायत कुरूद से 9, नगरी से 12, आमदी से 9 तथा भखारा से 9 श्रद्धालु शामिल हैं। इस तरह जिले के कुल 265 श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश, सोमनाथ महादेव एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

    – तीन दिनों में 2886 किसानों से 10 हजार 610.64 मीट्रिक टन धान का उपार्जन   *- अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*  …

    Read more

    जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास हमारी अमूल्य धरोहर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    *- जनजातीय गौरव दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित*   *- राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी