Ro no D15139/23

गोपाष्टमी पर श्री अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश गौमाता की सेवा पुण्य का कार्य, गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

कोरबा 17 नवंबर 2026/गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर आज जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता की सेवा एवं प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गोपाष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है और गौधाम किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे पवित्र स्थल पर बड़ी संख्या में गौमाताओं की सेवा और संरक्षण होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि गौमाता हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। दूध, गोमूत्र एवं गोबर मानव जीवन और प्रकृति के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। गौसेवा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम सभी को गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने श्री अग्रसेन गौधाम में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गौरव पथ के लिए 50 लाख रूपये की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री गोपाल मोदी, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल सहित श्री अग्रसेन गौधाम के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी