Ro no D15139/23

धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो :- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर, नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 17 नवंबर 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, धान खरीदी व्यवस्था एवं शहर की साफ-सफाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संचालित किया जाए। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में किसानों के बैठने, छाया, शुद्ध पेयजल, बारदाना, तौल एवं धान के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखें। टोकन व्यवस्था सुचारू रहे तथा किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी वार्डों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कचरे का समय पर उठाव हो तथा स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। साथ ही नागरिकों से प्राप्त स्वच्छता संबंधी सुझावों एवं शिकायतों पर भी तत्परता से ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनहित के कार्यों में तेजी लाएं।

कलेक्टर ने कहा कि  सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी