Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में खुशी

 

– किसान भेनलाल साहू ने रेंगाकठेरा उपार्जन केन्द्र में 50 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया

*- बेहतर व्यवस्थाओं से धान विक्रय हुआ आसान*

*- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत*

*- कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत*

राजनांदगांव 18 नवम्बर 2026। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी से किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ऑनलाईन टोकन की सुविधा से किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी किसान श्री भेनलाल साहू धान उपार्जन केन्द्र रेंगाकठेरा में 50 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं की सराहना की।
किसान श्री भेनलाल साहू ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ 92 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेतों में सरना एवं रूद्रा किस्म के धान की खेती की है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय के लिए मोबाईल के माध्यम से आसानी से ऑनलाईन टोकन प्राप्त हो गया। उन्होंने 10 तारीख को सुबह लगभग 10 बजे मोबाईल से टोकन प्राप्त किया था। ऑनलाईन टोकन की सुविधा से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक हो गई है। धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए पहुंचने पर उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। केन्द्र में किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी हैं।
किसान श्री साहू ने बताया कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे खेती-किसानी में लाभ बढ़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रूपए की आदान सहायता राशि मिलने से खेती-किसानी में आर्थिक संबल मिलेगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों में निवेश करने तथा खेती की लागत वहन करने में सहायता मिलेगी। किसान श्री भेनलाल साहू ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से छोटे किसानों को भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, कार्यालयों की दौड़भाग और अनावश्यक खर्च से नागरिकों को राहत

      *डिजिटल प्रक्रिया से आवेदन और अनुमोदन हुआ आसान, सूरजपुर के श्री भरत कुमार को एक ही दिन में मिला आय प्रमाण पत्र* *समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा…

    Read more

    दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी

      मुख्यमंत्री के आग्रह पर श्री मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण *श्री मंडावी बोले- बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचना अब हुआ आसान* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी