Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र

विनोद कुमार नाग को मिली बड़ी राहत, 24 घंटे में मिला प्रमाण-पत्र

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके माध्यम से आमजन को घर के नजदीक ही शासकीय योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ मिलने लगा है। इसका ताजा उदाहरण बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां नेलसनार के रहने वाले विनोद कुमार नाग को आवेदन करने के महज अगले ही दिन निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। पोर्टल की इस ऑनलाइन व्यवस्था और त्वरित निराकरण से बीजापुर के दूरस्थ अंचल के नागरिकों में काफी प्रसन्नता है।

*महज 24 घंटे में प्रमाण-पत्र मिला*

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेलसनार निवासी विनोद कुमार नाग को निवास प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए शिवराम नाग ने गत 10 नवंबर 2026 को स्थानीय जन सुविधा केंद्र नेलसनार के जरिए श्सेवा सेतु पोर्टलश् पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता और डिजिटल प्रणाली की कार्यक्षमता को देखते हुए भैरमगढ़ की तहसीलदार श्रीमती प्रियंका बंजारा ने तुरंत संज्ञान लिया और अगले ही दिन यानी 11 नवंबर को आवेदन का विधिवत अनुमोदन कर दिया। इस प्रकार, महज एक ही दिन के भीतर प्रमाण-पत्र जारी होने से हितग्राही को बिना किसी विलंब के शासकीय सेवा का लाभ मिल गया।

*नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत*

गौरतलब है कि सेवा सेतु पोर्टल और जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न शासकीय दस्तावेजों के लिए अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई है। ऑनलाइन आवेदन, विभागीय परीक्षण और डिजिटल अनुमोदन की इस पारदर्शी व्यवस्था से शासकीय कार्यों के निराकरण में अभूतपूर्व तेजी आई है, जिससे नागरिकों के बहुमूल्य समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

  • Related Posts

    धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चंदन ट्रेडर्स से 153 बोरी अतिरिक्त धान जब्त

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, स्टॉक और अभिलेखों की जांच में मिली अनियमितता*   *समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने…

    Read more

    गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

    *राज्य सरकार की नई घोषणा से किसानों में खुशी की लहर*   रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी