Ro no D15139/23

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

*राज्य सरकार की नई घोषणा से किसानों में खुशी की लहर*

 

रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए उमंग के साथ धान उपार्जन केंद्रों का रुख कर रहे हैं। खरीदी केंद्रों पर की गई सुचारू व्यवस्था और पारदर्शी तौल प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी अंतर की पूरी राशि प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों का उत्साह और दोगुना कर दिया है।

 

*गीदम केंद्र में सुचारू रूप से हुई धान खरीदी*

 

दंतेवाड़ा जिले के गीदम धान उपार्जन केंद्र में उस समय एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई, जब स्थानीय किसान श्री बृज बिहारी वेक ने अपनी उपज का विक्रय किया। उन्होंने केंद्र पर 18 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री वेक ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए 18 क्विंटल का टोकन प्राप्त हुआ था। तय तिथि पर वे अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में तौल और खरीदी की पूरी प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित और सुगम तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर पूर्ण संतुष्टि जताते हुए कहा कि उन्हें धान बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

 

*राज्य सरकार के निर्णय से मिल रहा संबल*

 

राज्य सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान का उत्पादन या विक्रय करते हैं, उन्हें भी योजना के तहत अंतर की पूरी राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस संवेदनशील और जनहितैषी निर्णय से विशेष रूप से उन छोटे एवं सीमांत किसानों को अभूतपूर्व आर्थिक संबल और सुरक्षा मिली है, जिनकी कुल उपज निर्धारित खरीदी सीमा से कम रहती है। इस निर्णय से बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश के किसानों में शासन के प्रति गहरा विश्वास और प्रसन्नता का माहौल है।

  • Related Posts

    धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चंदन ट्रेडर्स से 153 बोरी अतिरिक्त धान जब्त

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, स्टॉक और अभिलेखों की जांच में मिली अनियमितता*   *समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र

    विनोद कुमार नाग को मिली बड़ी राहत, 24 घंटे में मिला प्रमाण-पत्र रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी