Ro no D15139/23

सिकल सेल बीमारी पर 19 काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण

मरीजों की बेहतर काउंसलिंग, नियमित जांच और फॉलोअप पर दिया गया विशेष जोर

जशपुरनगर 18 नवम्बर 2026/ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा 17 नवम्बर को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में सिकल सेल बीमारी पर एक दिवसीय काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला स्तर के लगभग 19 काउंसलरों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य काउंसलरों के पूर्व अनुभव एवं कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा सिकल सेल बीमारी से संबंधित विस्तृत एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के विभिन्न पहलुओं, मरीजों की प्रभावी काउंसलिंग, नियमित जांच एवं दवा, मासिक फॉलोअप तथा मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों की शंकाओं का समाधान करने, बीमारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और विवाह पूर्व जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काउंसलरों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा बीमारी के गंभीर लक्षणों की पहचान कर मरीजों को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव एवं चुनौतियां साझा कीं। प्रशिक्षण के अंत में काउंसलरों ने बताया कि इस सत्र से उनके ज्ञान एवं समझ में वृद्धि हुई है। उन्हें मरीजों को बेहतर परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई जानकारियां प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में संगवारी संस्था की ओर से डॉ. बैद्यनाथ देवनाथ ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर जिला संगवारी टीम भी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग बन सकता है गंभीर स्वास्थ्य समस्या, इनके विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

    विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर तक बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक का सेवन और उपचार बीच में छोड़ना बढ़ा सकता है एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का खतरा जशपुरनगर 18…

    Read more

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से जशपुर के 15 किसानों ने पॉलीहाउस में गुलाब की उन्नत खेती का किया अध्ययन भ्रमण

    आधुनिक तकनीक, सिंचाई, पौधरोपण और फूलों के विपणन की मिली व्यावहारिक जानकारी जशपुरनगर 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी