Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसानों में उत्साह

*- पांचवें दिन 1377 किसानों से 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

*- जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन*

 

*- अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

 

*- अब तक 4959 कट्टा धान एवं 3 वाहन जप्त*

 

राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान उत्साह के साथ अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान खरीदी के पांचवें दिन आज जिले के 121 उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए कुल 1426 टोकन जारी किए गए थे। इन टोकनों के माध्यम से 5 हजार 849.28 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। जारी टोकनों में से 1377 किसानों ने कुल 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। इस प्रकार टोकन प्राप्त करने वाले 96.56 प्रतिशत किसानों ने आज अपनी उपज का विक्रय किया।

जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक कुल 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। आगामी दिवस 20 नवम्बर 2026 को धान विक्रय के लिए जिले के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1621 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से कुल 6 हजार 702.14 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

 

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 19 नवम्बर 2026 को जिले में अवैध धान के 5 प्रकरण दर्ज कर कुल 1044 कट्टा (417.50 क्विंटल) धान एवं एक वाहन जप्त किया गया। अन्य राज्यों से जिले में अवैध धान के प्रवेश को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित पाटेकोहरा बैरियर में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। आज पाटेकोहरा बैरियर में जांच के दौरान महाराष्ट्र से अवैध रूप से धान परिवहन करते पाए जाने पर एक वाहन से 826 कट्टा (330.50 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इसी प्रकार मंडी डोंगरगढ़ द्वारा ग्राम रानीगंज एवं कन्हारगांव में दो प्रकरणों में 75 कट्टा (30 क्विंटल) धान जप्त किया गया। वहीं मंडी राजनांदगांव द्वारा ग्राम पटेवा में दो फर्मों से 143 कट्टा (57 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जांच के दौरान संबंधित फर्मों द्वारा लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जप्ती की कार्रवाई की गई।

 

*अब तक 23 प्रकरणों में 2 हजार 145.50 क्विंटल अवैध धान जप्त*

 

जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी प्रारंभ होने से 18 नवम्बर 2026 तक अवैध धान के 18 प्रकरणों में 3915 कट्टा (1728 क्विंटल) धान एवं दो वाहन जप्त किए गए थे। वहीं 19 नवम्बर को 5 प्रकरणों में 1044 कट्टा (417.50 क्विंटल) धान एवं एक वाहन जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक अवैध धान के कुल 23 प्रकरणों में 4959 कट्टा (2145.50 क्विंटल) धान एवं तीन वाहन जप्त किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अवैध धान की खरीदी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निगरानी एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी

  • Related Posts

    15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

    *- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी*   राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के…

    Read more

    टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित

    – जनजातीय क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता एवं किसानों की आजीविका बढ़ाने तिलहन उत्पादन को किया जा रहा प्रोत्साहित*   राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी