Ro no D15139/23

15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

*- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी*

 

राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव द्वारा कृषकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए करीब 15 साल पुरानी कृषि भूमि की रजिस्ट्री को शून्य घोषित किया गया है।

यह प्रकरण डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा एवं ग्राम किरगी की कुल करीब 5 एकड़ कृषि भूमि से संबंधित है। प्रकरण की सुनवाई एवं जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित जमीन की रजिस्ट्री वास्तविक खरीदी-बिक्री के लिए नहीं, बल्कि ऋण के लेन-देन के दौरान दबावपूर्वक कराई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि कृषकों ने अपनी स्वतंत्र सहमति से जमीन का विक्रय नहीं किया था। मामले के तथ्यों एवं उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद छत्तीसगढ़ समाज के कमजोर वर्गों के कृषि भूमि धारकों का उधार देने वालों के भूमि हड़पने संबंधी कुचक्रों से परित्राण तथा मुक्ति अधिनियम, 1976 की धारा 7 (ii) के तहत ग्राम आसरा की भूमि की 11 जनवरी 2010 तथा ग्राम किरगी की भूमि की 19 जुलाई 2011 को हुई रजिस्ट्री को शून्य घोषित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार कर उक्त भूमि पुन: कृषकों के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से संबंधित कृषकों को उनकी 5 एकड़ कृषि भूमि वापस मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

  • Related Posts

    आसान धान बेचने की प्रक्रिया से किसान मेघनाथ सिन्हा के चेहरे पर आई खुशहाली

    *- ऑनलाईन टोकन की सुविधा से घर बैठे मिला टोकन*   *- कृषक उन्नति योजना से खेती-किसानी को मिल रहा आर्थिक संबल*   राजनांदगांव 20 नवम्बर 2026। खेतों में दिन-रात…

    Read more

    जिले में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी, किसानों में उत्साह

    – छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान का उपार्जन*   *- अवैध धान के…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की