Ro no D15139/23

  बड़ीकरेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

 

धमतरी, 20 नवंबर 2026। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 (दिसंबर) के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने नवगठित नगर पंचायत बड़ीकरेली में निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार चुम्मन सिंह ध्रुव को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी भरत लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 14 के तहत की गई है।

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राजस्व, कृषि, सिंचाई और पंचायत विभाग को दिए निर्देश, दावा-आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित निराकरण करने कहा

धमतरी, 20 नवंबर 2026। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों के पंजीयन संबंधी अभिलेखों में सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से खसरा मैपिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए किसानों के खसरा नंबर, भूमि का रकबा और दर्ज फसलों की जानकारी का सत्यापन कर त्रुटियों में आवश्यक सुधार किया जा रहा है, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कृषि साख सहकारी समिति मॉड्यूल में उपलब्ध खसरा मैपिंग विकल्प के माध्यम से समिति ऑपरेटरों द्वारा एग्रीस्टैक यूएफआर से किसानों के खसरों को जोड़ा जा रहा है। जिन किसानों के पंजीकृत रकबे में त्रुटि है, जिनका रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है अथवा जिनके पंजीयन में धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज है, उनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

इसके लिए डीसीएस/पीवी में दर्ज खसरा एवं फसल संबंधी जानकारी ग्राम पंचायतों में चस्पा कर किसानों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है, ताकि अभिलेखों में नियमानुसार सुधार कराया जा सके। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने पंजीयन, खसरा, रकबा एवं फसल संबंधी प्रविष्टियों का समय रहते परीक्षण करवा लें।

पटवारियों की हड़ताल के बावजूद किसानों के पंजीयन पर विशेष ध्यान

पटवारियों की हड़ताल के कारण कोई भी किसान धान पंजीयन से वंचित न रहे, इसके लिए वन से घोषित राजस्व ग्रामों एवं लीज पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसानों की बोई गई फसलों का भौतिक सत्यापन वैकल्पिक अमले से कराया जा रहा है। इसमें राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, परिवीक्षाधीन पटवारी, सेवानिवृत्त पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं अमीन की सेवाएं ली जा रही हैं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध में राजस्व, कृषि, सिंचाई एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का ग्राम पंचायतों में प्रकाशन कराने, प्राप्त दावा-आपत्तियों का भौतिक निरीक्षण करने तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन किसानों द्वारा धारित भूमि पर वास्तविक रूप से उत्पादित धान की फसल की निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे खसरा मैपिंग एवं अभिलेख सुधार की प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार के भ्रम में न रहें और समय रहते अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    जन समस्या को लेकर शिव सेना ubt ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा पत्र

    रायपुर,शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) द्वारा कलेक्टर रायपुर के मध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की महंगाई, बेरोजगारी,सरकार की जन विरोधी नीति पीड़ित जनता की समस्याओं को…

    Read more

    मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन

      धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, विलोपन के लिए प्रारूप-7 और संशोधन के लिए प्रारूप-8 में कर सकते हैं…

    Read more

    NATIONAL

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की