Ro no D15139/23

जिले में अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी

*- 23 नवम्बर को धान विक्रय के लिए 1460 टोकन जारी, 6441.13 मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी*

 

*- अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई*

 

*- अब तक 2807.50 क्विंटल धान जपत*

 

*- अवैध धान के 29 प्रकरण दर्ज, 6615 कट्टा धान जप्त*

 

राजनांदगांव 21 नवम्बर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 20 नवम्बर 2026 तक कुल 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 21 नवम्बर 2026 को धान खरीदी नहीं हुई। आगामी खरीदी दिवस 23 नवम्बर 2026 को धान विक्रय के लिए जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1460 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से कुल 6441.13 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने किसानों से टोकन में निर्धारित तिथि पर ही साफ-सुथरा एवं सूखा धान लेकर संबंधित उपार्जन केन्द्र पहुंचने की अपील की गई है।

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त निगरानी*

 

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 21 नवम्बर 2026 को मंडी राजनांदगांव द्वारा अवैध धान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 प्रकरण दर्ज किए गए तथा कुल 1355 कट्टा अर्थात 542 क्विंटल धान जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम खपरीखुर्द में एक उद्योग से 745 कट्टा अर्थात 298 क्विंटल धान तथा ग्राम पार्रीकला में एक राइस मिल से 610 कट्टा अर्थात 244 क्विंटल धान जप्त किया गया। लाइसेंस की तय सीमा से अधिक धान का संग्रहण किए जाने एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जप्ती की कार्रवाई की गई।

 

*अब तक 29 प्रकरणों में 2807.50 क्विंटल धान जप्त*

 

जिले में अवैध धान के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई अंतर्गत 20 नवम्बर 2026 तक कुल 27 प्रकरण दर्ज कर 2265.50 क्विंटल धान जप्त किया गया था। वहीं 21 नवम्बर को 2 नए प्रकरणों में 542 क्विंटल धान जप्त किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक अवैध धान से संबंधित कुल 29 प्रकरण दर्ज कर 6615 कट्टा अर्थात 2807.50 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अब तक 3 वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिले में धान खरीदी की सतत निगरानी करते हुए वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आईआईटी भिलाई में आयोजित मेंटरिंग कार्यशाला में जिले के व्याख्याता डैनी राम वर्मा एवं अरूण कुमार निषाद हुए शामिल

    राजनांदगांव 21 नवम्बर 2026। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आईआईटी भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय मेंटरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शासकीय…

    Read more

    ग्राम भर्रेगांव में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 21 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा भर्रेगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव पंचायत परिसर में 20 नवम्बर 2026 को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत