
राजनांदगांव 21 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के मागदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तालुका स्तर पर किया गया। जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के न्यायालय में लंबित चेक बाउंस (धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम) के विवादपूर्व प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हांकित किया गया था। विशेष लोक अदालत के आयोजन हेतु जिला एवं तालुका स्तर पर कुल 8 खंडपीठों का गठन किया गया। आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 67 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। निराकृत किए गए मामलों में केवल न्यायालयों में लंबित 164 प्रकरण, जिसमें से 67 प्रकरण निराकृत हुए। निपटान राशि लगभग 1 करोड़ 86 लाख 92 हजार 970 रूपए रही तथा प्री-लिटिगेशन के मामले प्रस्तुत नहीं किये गये है।









