Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 15.61 करोड़ से होगा निर्माण

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर में आवागमन की दी जा रही सुविधा

जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में आवागमन को सुविधा जनक बनाने सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के अंतर्गत वर्ष 2026-27 बैच-I में छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जशपुर जिले के लिए 5 वृहद पुलों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण पर कुल 15.61 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र दिनांक 06.11.2026 द्वारा प्रदेश में स्वीकृत 208 पुलों में जशपुर जिले के ये 5 पुल शामिल हैं।
जिले में स्वीकृत कार्यों में विकासखंड फरसाबहार में तेलाईन से मोहनटोली मार्ग पर नाला पर 40 मीटर लंबा पुल 304.28 लाख रुपये की लागत से बनेगा। विकासखंड कुनकुरी में रानीकोम्बो से चाहतपारा मार्ग पर कपारी नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 416.22 लाख रुपये की लागत से बनेगा, जो जिले का सबसे बड़ा पुल होगा। विकासखंड पत्थलगांव में तीन पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें पतराटोली-पकरीपारा मार्ग पर भरारी नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 349.34 लाख रुपये, लुडेग सुरंगपानी-बरपानी मार्ग पर नाला पर 40 मीटर लंबा पुल 272.13 लाख रुपये तथा खरकटा-पंडरीपारा मार्ग पर नाला पर 32.40 मीटर लंबा पुल 219.73 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
इन पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में नालों के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी समाप्त होगी और ग्रामीणों को साल भर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। उक्त कार्यों को स्वीकृत राशि में ही पूर्ण किया जाएगा तथा तकनीकी स्वीकृति के पश्चात नियमानुसार कार्य प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

    जशपुरनगर 25 नवम्बर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट…

    Read more

    मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

     जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू