Ro no D15139/23

पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर में हो रही है आवागमन की सुविधा

जशपुरनगर 25 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन की सुविधा दी जा रही है।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 बैच-प् में छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जशपुर जिले के लिए 5 वृहद पुलों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन पुलों के निर्माण पर कुल 16.03 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र दिनांक 06.11.2026 द्वारा प्रदेश में स्वीकृत 167 पुलों में जशपुर जिले के ये 5 पुल शामिल हैं।
जिले में स्वीकृत सभी 5 कार्य विकासखंड बगीचा में हैं। इनमें डंगरी से दरावा कोना मार्ग पर नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 356.23 लाख रुपये, जबला से नवापारा मार्ग पर नाला पर 30 मीटर लंबा पुल 183.21 लाख रुपये, कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 404.19 लाख रुपये, बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर मार्ग पर नाला पर 80 मीटर लंबा पुल 352.67 लाख रुपये तथा कुहापानी से बांसधार मार्ग पर नाला पर 60 मीटर लंबा पुल 307.04 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
इन पुलों के निर्माण से विशेष रूप से पिछड़े जनजाति क्षेत्रों में बरसात के दिनों में नालों के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी समाप्त होगी और ग्रामीणों को साल भर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी। उक्त कार्यों को स्वीकृत राशि में ही पूर्ण किया जाएगा तथा तकनीकी स्वीकृति के पश्चात नियमानुसार कार्य प्रारंभ होगा।

  • Related Posts

    पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

    जशपुरनगर 25 नवम्बर 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता, अनावश्यक रूप से मारपीट…

    Read more

    मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा 8 स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं 3 कृषक हुए लाभान्वित, वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

     जशपुरनगर 25 नवंबर 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड बगीचा के ग्राम बहोरा में 23 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू