Ro no D15139/23

संविधान दिवस पर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में दिये गये निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा नामित 1 पुरुष एवं 1 महिला शिक्षक को प्रतिभागी के रूप में विशेष रूप से सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) श्री अनिल कुमार बारा द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के संंबंध में व्याख्यान दिए गए। श्री विनोद जंघेल द्वारा बाल अधिकार के विषय तथा श्री द्वारिका प्रसाद लाउत्रे द्वारा ऑनलाईन सुरक्षा और साईबर ग्रुमिंग के विषय पर व्याख्यान दिए गए। कार्यक्रम में न्यायाधीशों ने बताया गया कि बाल उत्पीडऩ से संबंधित प्रावधानों को अत्यधिक कठोर बनाया गया है। बच्चों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा में बच्चों की शारीरिक सुरक्षा के साथ ऑनलाईन मंचों पर उनकी पहचान से संबंधित सुरक्षा उपाय तथा मानसिक स्वास्थ्य को विशेष रूप से शामिल किया गया है। चाईल्ड पोर्नोग्राफी को प्रतिबंधित किया गया है। शिक्षक विद्यार्थियों से जुड़े हुए होते हैं, उनकी भूमिका बाल अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षक विद्यार्थियों को गुड टच-वैड टच के विषय के साथ-साथ यौन उत्पीडऩ के विषय को शामिल करते हुए जागरूक कर सकते हैं।

बाल अधिकार के विषय में बाल कल्याण समिति के नोडल अधिकारी श्री विनोद जंघेल ने अपने वक्तव्य में बताया कि बालकों को, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। उन्हें किसी कार्य को करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। साथ ही 18 वर्ष तक के बालकों के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करना उनके अधिकार में शामिल है। साईबर ग्रुमिंग व ऑनलाईन सुरक्षा के संबंध में श्री द्वारिका प्रसाद लाउने ने अपने वक्तव्य में बताया कि अपने मोबाईल फोन में किसी भी अनजाने व संदेहास्पद नंबर से आने वाले कॉल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिये तथा व्हाट्सऐप के माध्यम से आने वाले अनजान नंबर के विडियो अथवा ऑडियो कॉल पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिये। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि कैसे आजकल साईबर ठगों द्वारा भोले-भाले लोगों को कॉल के माध्यम से अपनी बातों में फसाकर विभिन्न माध्यमों जैसे रकम दुगुनी करने, ऑनलाईन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसा कमाने का लालच देकर मोटी रकम ऐंठ ली जाती है। साथ ही व्हाट्सऐप के माध्यम से किसी अनजान नंबर से आने वाले किसी भी प्रकार के पीडीएफ अथवा एपीके.फाईल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करते ही उपयोगकर्ता के मोबाईल में मौजूद सारी उपयोगी जानकारी साईबर ठगों के पास पहुंच जाती है और वे बड़ी ही आसानी से लोगों के खातों से पैसों की लूट कर लेते हैं। किसी भी अनजाने नंबरों से अनचाही जानकारी या आपत्तिजनक सामग्री आने पर ऐसे नंबरों की शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर की जानी चाहिए अथवा समीप स्थित साईबर प्रकोष्ठ में तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साईबर ठगी के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान की भी जानकारी शिविर में प्रदान की गई।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव की सचिव श्रीमती प्रीति नागवंशी ने बताया कि कानूनी विवादों में बच्चों के हितों पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाना चाहिये। बालकों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता किसी भी विषय पर कार्यालय द्वारा दी जाती है। यदि शिक्षकों को किसी बालक को उनके विधिक अधिकार को प्रदत्त किये जाने की आवश्यकता महसूस होने पर विद्यार्थियों को इस संबंध में बताया जाना चाहिये। यौन उत्पीडऩ से पीडि़त किसी भी पक्षकार को विधिक जानकारी तथा अन्य कानूनी जानकारी प्रदत्त की जाती है। शिक्षकों को अध्ययन कराते समय यौन उत्पीडऩ ऑनलाईन गेमिंग व चाईल्ड पोर्नोग्राफी से होने वाली कठिनाईयों को अवश्य बताना चाहिये तथा अपने परिवार के सदस्यों से कठिनाईयों को साझा करने के बारे में बताया जाना चाहिये। उपस्थित शिक्षकों को विधिक सेवा प्राधिकरण का थीम सॉन्ग तथा नशा उन्मूलन से संबंधित विडियो तथा साईबर से संबंधित स्लाईड को प्रदर्शित किया गया।

  • Related Posts

    संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक पठन

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट में भारतीय संविधान की उद्देशिका का पठन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट…

    Read more

    जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

      अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?