Ro no D15139/23

ग्राम लिटिया में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

*- ग्रामीणों को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता*

 

राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में दिये गये निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर 60 दिवसीय मेगा ड्राईव नालसा योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामवासियों को नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। लीगल एड क्लीनिक में दो पैरालीगल वालिन्टियर विधिक सलाह एवं सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से 60 दिवसीय मेगा ड्राईव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रीति नागवंशी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। साथ ही नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लिटिया के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामवासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के पैरालीगल वालिन्टियर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

      अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण…

    Read more

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता ने जिला न्यायालय राजनांदगांव के मंथन सभागार में न्यायिक अधिकारियों व न्यायिक…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?