Ro no D15139/23

’कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश

’जशपुरनगर 27 नवम्बर 2026 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर नगर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल के निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज गति से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय जिले के लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगा, इसलिए इसके निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अस्पताल का भूमिपूजन 7 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया था।
प्रस्तावित 6 मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर सहित चार मंजिलों का ढलाई कार्य पूर्ण हो चुका है। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी सेवाएं, प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय एवं तृतीय तल पर वार्ड, चतुर्थ तल पर आईसीयू, पंचम तल पर ऑपरेशन थियेटर संचालित होगा।
100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थियेटर, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, इमरजेंसी वार्ड, एमआरआई, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर जशपुर एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री प्रफुल्ल चौरे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

    *छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए युग का आगाज, बजट में 42 प्रतिशत की वृद्धि, तीन वर्षों में खुले 13 नए शासकीय महाविद्यालय*   *84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के…

    Read more

    जशपुर जंबूरी का दूसरा दिन, रोमांच, खोज और परंपरा का संगम

    जशपुरनगर 27 नवंबर 2026/ जंबूरी 2026 दूसरा दिन शुक्रवार को रोमांच, साहसिक गतिविधियों, पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभवों के नाम रहा। दिन की शुरुआत में प्रतिभागियों को दो टीमों में विभाजित…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का