जशपुरनगर 27 नवंबर 2026 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को नगर पालिका जशपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
कलेक्टर ने लगभग 2.87 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 500 सीटर नालंदा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सुविधाओं के साथ शांत एवं व्यवस्थित अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। यह परिसर जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय जशपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
*छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के नए युग का आगाज, बजट में 42 प्रतिशत की वृद्धि, तीन वर्षों में खुले 13 नए शासकीय महाविद्यालय* *84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के…
Read more







