Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान, अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

*चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन*

*एक लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से बेचा धान*

रायपुर, 28 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महाभियान के तहत 27 नवंबर तक 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक प्रदेश के 1 लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से अपना धान बेचा है। वहीं, 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से जारी है। 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी की गई।

*21 क्विंटल से कम बेचने पर भी मिलेगा पूरे अंतर का लाभ*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत पूरे 21 क्विंटल के अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से खासकर छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनमें उत्साह का माहौल है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

*2,634 केंद्रों में आवक शुरू, टोकन तुंहर हाथ ऐप से मिल रही सुविधा*

किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में 2,634 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर धान विक्रय की तिथि तय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।

*किसानों की मेहनत का सम्मान सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है।

  • Related Posts

    अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    *- छुरिया में राईस मिल सील*   *- अवैध धान के 4 प्रकरणों में 284.40 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त*   *- जिले में अब तक 42 प्रकरणों में…

    Read more

    वर्ष 2026 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को

    राजनांदगांव 28 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान तथा मुख्य संरक्षक महोदय व मुख्य न्याधिपति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में वर्ष का…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?