Ro no D15139/23

सामान्य ट्राईसाइकिल बनी शिव प्रसाद कुर्रे के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

*अब दूसरों की मदद के इंतजार से मिलेगी मुक्ति*

रायपुर, 29 नवंबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह नई उम्मीद और खुशियां लेकर आती हैं, इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण दुर्ग जिले के रिसाली निवासी श्री शिव प्रसाद कुर्रे हैं। शारीरिक बाध्यता के कारण उनके लिए स्वयं चलकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच पाना बेहद कठिन था। बिना ट्राईसाइकिल के उनका कहीं आना-जाना लगभग असंभव था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों की सहायता का इंतजार करना पड़ता था। इस परेशानी से निजात पाने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद के साथ श्री शिव प्रसाद कुर्रे ने समाज कल्याण विभाग में ट्राईसाइकिल प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार एवं आवश्यक परीक्षण के पश्चात आवेदन स्वीकृत किया गया। विगत दिनों रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 स्थित दुर्गा मंच में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों श्री शिव प्रसाद कुर्रे को सामान्य ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। सामान्य ट्राईसाइकिल प्राप्त होना शिव प्रसाद कुर्रे के लिए महज एक उपकरण मिलना नहीं, बल्कि अपने जीवन को नई दिशा देने जैसा है। अब उन्हें हर छोटी-बड़ी दूरी तय करने के लिए दूसरों की मदद का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी सुविधानुसार आवागमन कर सकेंगे और दैनिक जीवन के कार्यों में पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

ट्राईसाइकिल मिलने पर श्री शिव प्रसाद कुर्रे के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। उन्होंने विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उनके जीवन की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। यह सहायता इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, स्वावलंबन और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना भी है। शिव प्रसाद कुर्रे के लिए यह सामान्य ट्राईसाइकिल अब केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक नया कदम है।

  • Related Posts

    राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    *सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत*   रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना…

    Read more

    वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 973 किसानों को मिली बड़ी राहत

    *पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के किसान हुए लाभान्वित, परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत*   *धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से हो रहा…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?