Ro no D15139/23

वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 973 किसानों को मिली बड़ी राहत

*पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के किसान हुए लाभान्वित, परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत*

 

*धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से हो रहा पूरा, किसानों को अनावश्यक इंतजार से मिली मुक्ति*

रायपुर 29 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान उपार्जन की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र के 973 पंजीकृत किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान अपने गांव के नजदीक ही धान का विक्रय कर पा रहे हैं, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बचत हो रही है।

नवीन धान खरीदी केंद्र से पांच ग्राम पंचायत वासड़ी, पाटनवाड़वी, पाटनखास, मरकाटोला एवं करमरी के आश्रित ग्रामों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। पहले इन गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित धान उपार्जन केंद्रों तक जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों की वर्षों से चली आ रही आवागमन और परिवहन संबंधी परेशानी दूर हुई है।

वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे पांच ग्राम पंचायतों के बीस गांवों के पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। शासन की इस पहल से धान उपार्जन की प्रक्रिया अधिक सुगम होने के साथ ही किसानों को आर्थिक राहत भी मिल रही है।

 

*नजदीक में खरीदी केंद्र खुलने से परिवहन खर्च में हो रही बचत*

नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से किसानों को अपनी उपज के परिवहन में होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। पहले किसानों को धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें अधिक समय और धन खर्च होता था। अब गांव के नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा मिलने से किसानों के लिए उपार्जन की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो गई है।

 

*भीड़ और अनावश्यक इंतजार से मिली राहत, तेजी से हो रही धान की तौलाई*

नवीन धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। केंद्र में धान की तौलाई एवं भराई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और वे समय पर अपनी उपज बेचकर अन्य कृषि कार्यों के लिए समय निकाल पा रहे हैं।

 

*किसान नरेंद्र कुमार ने साझा किया अपना अनुभव*

कृषक श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से छुरियाडोगरी के किसान हैं, पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए भोजटोला जाना पड़ता था। अब वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुल जाने से जिस क्षेत्र में वे धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे परिवहन की परेशानी दूर होने के साथ ही अतिरिक्त खर्च की भी बचत हो रही है। श्री नरेंद्र ने बताया कि नवीन खरीदी केंद्र में भीड़ कम होने से धान की तौलाई और भराई का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा भी किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

*3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से आर्थिक मजबूती*

कृषक श्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है। उन्होंने किसान हितैषी निर्णयों के लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    *सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत*   रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना…

    Read more

    सामान्य ट्राईसाइकिल बनी शिव प्रसाद कुर्रे के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

    *अब दूसरों की मदद के इंतजार से मिलेगी मुक्ति* रायपुर, 29 नवंबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह नई उम्मीद और खुशियां लेकर आती हैं,…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?