Ro no D15139/23

तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी, सड़क-नाली व पेयजल सुविधाओं का होगा विस्तार*

रायपुर, 29 नवंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में बुनियादी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के तमनार नगर पंचायत क्षेत्र में 27 विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 81 लाख 53 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से इन कार्यों की मंजूरी के आदेश जारी किए गए हैं। स्वीकृत राशि से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बीटी सड़क, सीसी रोड, आरसीसी नाली, डोम शेड, बोर खनन एवं पंप स्थापना जैसे कार्य कराए जाएंगे। इससे नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और पेयजल की सुविधा मिलेगी।

*प्रमुख स्वीकृत कार्य*

तमनार के उमेश इलेक्ट्रॉनिक्स से खाल्हे पारा, गोहड़ी डीपा होते हुए केला पुल तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 86.80 लाख रुपए और इसी मार्ग पर आरसीसी नाली निर्माण के लिए 61.41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभिन्न वार्डों में पेयजल सुविधा के लिए बोर खनन व पंप स्थापना हेतु 45.24 लाख रुपए नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंजूर किए गए हैं। वार्ड-3 में सीसी रोड व नाली के तीन कार्यों के लिए 10.96 लाख रुपए तथा वार्ड-4 में सीसी रोड, नाली व कांक्रीटीकरण के नौ कार्यों के लिए सर्वाधिक 71.42 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार वार्ड-5 में बरभाठा चौक से कान्हूर घर तक, आनंद निषाद के घर से प्रमोद साव के घर तक तथा दीनानाथ के घर से मिशन स्कूल तक सीसी रोड के लिए 13.75 लाख रुपए और वार्ड-6 में सीसी रोड के लिए 5.71 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-8 में आंगनबाड़ी से एमआरएफ सेंटर, आंगनबाड़ी से फोटकाही घाट तथा बहारतीन यादव के घर से नदी तक सीसी रोड के तीन कार्यों के लिए 33.52 लाख रुपए, वार्ड-13 में ठाकुरदेव गुड़ी से हरेराम सिदार के घर होते हुए दामोदर पटनायक के घर तक सीसी रोड के लिए 4.75 लाख रुपए तथा वार्ड-15 में सीसी रोड के दो कार्यों के लिए 33.05 लाख रुपए नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत हुए हैं।

नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इंदिरानगर में हनुमान मंदिर के पास डोम शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और मुर्रा भट्ठी से लक्की बोहिदार के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4.92 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा शासन के निर्धारित नियमों व तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम

    *मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी* *बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* रायपुर 29 नवंबर 2026/…

    Read more

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    *नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल*   *राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?