Ro no D15139/23

बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और विधायक श्री मोतीलाल साहू के प्रयासों से मजबूत होगी शहरी अधोसंरचना, सड़क-नाली व सामुदायिक भवनों का होगा विस्तार*

रायपुर, 29 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री श्री अरुण साव और स्थानीय विधायक श्री मोतीलाल साहू के विशेष प्रयासों से बीरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में 53 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 94 लाख 4 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से इन कार्यों के मंजूरी आदेश जारी किए गए हैं।

स्वीकृत राशि से निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवॉल, तालाबों में पचरी और शेड का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा जल निकासी की व्यवस्था में सुधार आएगा।

*वार्डवार प्रमुख स्वीकृत कार्य*

वार्ड क्रमांक-1 व 2 में कबीर कुटी उरला में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 9.80 लाख रुपए तथा बाजार चौक उरला में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रुपए नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-3 में सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड-5 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.09 लाख रुपए तथा वार्ड-6 में सड़क व नाली निर्माण के लिए 8.40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-7 में सड़क, नाली व जर्जर सामुदायिक भवन के नवनिर्माण सहित तीन कार्यों के लिए 22.80 लाख रुपए, वार्ड-8 में बंधवा तालाब अछोली में शेड, पचरी व सीसी रोड सहित चार कार्यों के लिए 31 लाख रुपए तथा वार्ड-9 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 62.52 लाख रुपए नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।

नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वार्ड-14 में रावांभाठा मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल व शीतला तालाब में शेड निर्माण के लिए 24.80 लाख रुपए, वार्ड-16 में सड़क व नाली के चार कार्यों के लिए 52.67 लाख रुपए तथा वार्ड-17 में सामुदायिक भवन व सीसी रोड के लिए 17.48 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड-18 में सड़क, नाली, शेड व पचरी सहित दस कार्यों के लिए सर्वाधिक 85.69 लाख रुपए तथा वार्ड-19 में सड़क व नाली के सात कार्यों के लिए 56.16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-20 में सीसी रोड के लिए 3.21 लाख रुपए, वार्ड-22 में दो सीसी रोड के लिए 6.42 लाख रुपए, वार्ड-27 में सामुदायिक भवन के लिए 9.80 लाख रुपए, वार्ड-28 में व्यास तालाब में पचरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा वार्ड-38 में शीतला तालाब पार से ओम नेशनल स्कूल होते हुए मुख्य मार्ग तक नाली निर्माण के लिए 13.20 लाख रुपए नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में शासन के तय नियमों व मापदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम

    *मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी* *बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* रायपुर 29 नवंबर 2026/…

    Read more

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    *नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित होगी आधुनिक मेडिसिटी, सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल*   *राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या एक से बढ़कर हुई…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?