Ro no D15139/23

श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

*सुनने की समस्या के कारण संवाद में आती थी कठिनाई, अब अपनों की बातें आसानी से सुन सकेंगी*

रायपुर, 29 नवंबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती विमला बाई वर्मा हैं। लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहीं विमला बाई के लिए सामान्य बातचीत करना चुनौतीपूर्ण हो गया था और संवाद के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

*मुख्यमंत्री के हाथों श्रवण यंत्र मिलने पर विमला बाई के चेहरे पर खुशी झलक रही थी*

परेशानी से राहत पाने और सामान्य संवाद बहाल करने की उम्मीद से विमला बाई वर्मा ने समाज कल्याण विभाग में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। विभाग ने आवेदन पर विचार करते हुए श्रवण यंत्र स्वीकृत किया। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक-18 स्थित दुर्गा मंच के पास आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उपकरण मिलने पर विमला बाई के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। यह सहायता उनके लिए परिवारजनों व आसपास के लोगों से सहज संवाद करने और रोजमर्रा की गतिविधियों से जुड़ने का माध्यम बनी है।

विमला बाई वर्मा ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

[11/29, 7:34 PM] +91 98266 55536: *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य*

*376 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा एकीकृत अस्पताल, 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 536 बिस्तरीय परिजन विश्राम गृह का भी होगा निर्माण*

*राज्य के पहले शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय और यूनिवर्सिटी में संचालित होने वाले नर्सिंग महाविद्यालय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री*

रायपुर, 29 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 नवंबर को राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें देंगे।प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री मेकाहारा परिसर में 376 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल भवन का शिलान्यास करेंगे। इस अस्पताल में गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं एवं बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरक्षित प्रसव एवं नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राज्य के पहले शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय और यूनिवर्सिटी में संचालित होने वाले पहले नर्सिंग कॉलेज का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 536 बिस्तरीय परिजन विश्राम गृह के निर्माण की नींव रखेंगे। सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के सहयोग से बनने वाले इस विश्राम गृह से दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।

इन नई सुविधाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि

    पारदर्शी नीलामी व्यवस्था और बाजार में बढ़ी मांग से किसानों को मिल रहा उपज का बेहतर मूल्य   धमतरी 29 नवंबर 2026/- जिले की कृषि उपज मंडी समिति धमतरी एवं…

    Read more

    नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन,   महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प धमतरी 29…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?