Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने जोकारी में 29.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

19 गांवों को बेहतर विद्युत आपूर्ति, सामाजिक भवन, महतारी सदन और मिनी स्टेडियम की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की घोषणा

ग्राम बनकम्बो में चीक समाज 50 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

जोकारी में 30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन

जोकारी में मिनी स्टेडियम और खेल मैदान बनाने की घोषणा

जशपुर, 29 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत कुल 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। दोनों उपकेंद्रों के निर्माण में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आई है। इनके संचालन से क्षेत्र के 19 गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू एवं बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

ग्राम काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी एवं टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांव लाभान्वित होंगे। वहीं बालाछापर विद्युत उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना एवं रजौटी सहित 10 गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। इस प्रकार दोनों उपकेंद्रों से कुल 19 गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम जोकारी में क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन बनाने तथा मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की।

इन विकास कार्यों एवं घोषणाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    घने जंगलों के बीच बसे गिद्धमुड़ी में जगी उम्मीद, अब आसान होगा गांव से शहर तक का सफर

    सड़क सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति से खुश हैं ग्रामीण, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को स्कूल भेजने में होगी सहूलियत जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर हाथी प्रभावित क्षेत्र…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने किया JOHAR Edu&SAT का शुभारंभ

    जशपुर 29 नवम्बर 26/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जोहार एजुकेशन सेटेलाइट का शनिवार को  अपने निज निवास  बगिया में शुभारंभ किया। सभी को अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?