Ro no D15139/23

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल – नशामुक्त युवा भारत का संदेश लेकर साइकिल पर निकले कोरबा के युवा

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में 300 से अधिक युवाओं ने निभाई भागीदारी

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने और नशामुक्त कोरबा बनाने का लिया संकल्प

कोरबा, 29 नवंबर 2026/

युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज घंटाघर परिसर में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। ‘नशामुक्त युवा भारत’ की थीम पर जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा एवं माय भारत के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से आम नागरिकों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया तथा कोरबा जिले को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे की ओर बढ़ते उनके कदमों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को सही दिशा दिखाना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत, नशामुक्त छत्तीसगढ़ और नशामुक्त कोरबा की संकल्पना को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। युवा देश की शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास में हो, इसके लिए उन्हें खेलकूद, व्यायाम और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोरबा को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नशामुक्ति केवल प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि एक सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। विभिन्न कारणों से नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को इससे बाहर निकालकर जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल जैसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 100वें संस्करण में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में साइकिल लेकर पहुंचे युवाओं ने फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह आयोजन महज एक साइकिल रैली नहीं, बल्कि स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास का प्रतीक बना।

इस अवसर पर पार्षद श्री पंकज देवांगन, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री राकेश वर्मा, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री रामकुमार साहू, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री पवन वर्मा, माय भारत की सुश्री ईशा गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डीएमएफ अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने ली पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण इकाईयों की बैठक दैनिक कार्ययोजना के साथ निर्माण कार्यों में लाएं तेजी -कलेक्टर   कोरबा, 29 नवम्बर…

    Read more

    जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें योजनाएं -कलेक्टर

    कलेक्टर ने की लगभग 164 शेष योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा, इंजीनियरों-ठेकेदारों से की वन-टू-वन चर्चा पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दूरस्थ एवं आदिवासी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?