Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नेटवर्क समस्या वाले गांवों का चिन्हांकन करके जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों की प्रक्रिया करने के लिए कहा
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक हुई सम्पन्न

जशपुरनगर 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री के घोषणा, पेंशन के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को मूलभूत आवश्यकताओं वाले कार्यों की अनुमानित बजट के साथ बजट में  प्रस्ताव  के लिए जानकारी अनिवार्य रूप से भेजने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को जिन गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने, विद्युत पोल हटाने और अधिक बिजली बिल के समस्याओं को समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने जनपद सीईओ को जिन गांवों में नेटवर्क कि समस्या है ऐसे गांवों का चिन्हांकन करके जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है, ताकि वहां पर नेटवर्क के लिए टावर लगाने की प्रक्रिया किया जा सके।
कलेक्टर ने एनएच के एसडीओ मनोज सिंह को समय-सीमा के बैठक में अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच के अधिकारी के अनुपस्थित में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक समय-सीमा के बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ विभाग प्रमुखों को हर तीन माह में संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक लेकर कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, समय पर वेतनमान सहित अन्य समस्याओं को समाधान करने के लिए कहा है। ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने आगामी तीन माह में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों की प्रक्रिया करके कोष एवं पेंशन में भेजने के लिए कहा है। ताकि सेवानिवृत पश्चात् समय पेर संबंधित विभाग के माध्यम से पेंशन सहित अन्य लाभ मिल सके। उन्होंने शिविर लगाकर पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए भी कहा हैं
बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, कुनकुरी एसडीएम श्री नंदजी पाण्डेय, पत्थलगांव एसडीए सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, फरसाबहार एसडीएम श्री आर.एस.लाल, डिप्टी कलेक्टर, सभी जनपद सीईओ सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी