Ro no D15139/23

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, अवैध शराब पर की जाए कार्यवाही: कलेक्टर नम्रता गांधी

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करें प्रतिबंधात्मक कार्यवाही: पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय
कलेक्टर एवं एसपी ने ली कानून व्यवस्था संबंधी बैठक
धमतरी । आगामी नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन सहित जिले में अतिक्रमण, असंवैधानिक गतिविधियों, ओव्हरलोडिंग, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, अवैध शराब सहित विभिन्न गतिविधियों पर निगाह रखने और जिले में कानून व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के संबंध में आज कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत इस बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग करने तथा आपसी समन्वय बनाकर जिले की सीमाओं पर सतर्कतापूर्वक निगाह रखने के निर्देश दिए।
जिले में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 की सुचारू तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप निर्वाचन कार्यक्रमों के दौरान संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कानून व्यवस्था बनाते हुए सतर्कता से कार्य करें। उन्होंने इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, तहसीलदार और थानेदारों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिकारी अतिक्रमण, अवैध खनन, अवैध शराब जैसे विषयों पर गंभीर एवं सतर्क रहें। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन पर नियमानुसार संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रिया गोयल, अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को जिले में आने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामाजिक समस्या को चिन्हांकित करने और शासन के नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं एवं कानून व्यवस्था का उल्लंघन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही नहीं बरतने एवं उस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। कलेक्टर ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय बनाकर रखने तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले में हो रही विभिन्न गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने एवं सामाजिक समरसता के लिए कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को वाहनों पर नियमित निगाह रखने, आवागमन सुव्यवस्थित रखने और दुर्घटना ना घटे इसके लिए सतर्क रहने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की असंवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना सभी अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारी अपने सूचना तंत्र को सक्रिय एवं मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी असामाजिक गतिविधि, जो कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र करने कहा।

  • Related Posts

    1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल*   *जनजातीय गौरव, वीरता और ऐतिहासिक विरासत को किया…

    Read more

    15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

    *- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी*   राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी