Ro no D15139/23

1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

*पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल*

 

*जनजातीय गौरव, वीरता और ऐतिहासिक विरासत को किया नमन*

रायपुर, 19 नवंबर 2026। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

 

श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे। उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

 

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भरा हुआ है। हमारे जनजातीय महापुरुषों ने अपनी अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जननायक मोहन बैगा जी का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर चौक का नामकरण करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

 

जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।

 

जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोक संस्कृति, आस्था और वीरता का इतिहास छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। श्रद्धेय मोहन बैगा जी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

  • Related Posts

    15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित

    *- 5 एकड़ कृषि भूमि कृषकों के नाम वापस करने के आदेश जारी*   राजनांदगांव 19 नवम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों के हितों के संरक्षण और राजस्व मामलों के…

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसानों में उत्साह

    *- पांचवें दिन 1377 किसानों से 5 हजार 231.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी*   *- जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का…

    Read more

    NATIONAL

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    APEC Summit: एक मंच पर आएंगी विश्व की तीन बड़ी शक्तियां, ट्रंप-शी जिनपिंग-पुतिन के चर्चा पर टिकीं हैं दुनिया की नजरें

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी