Ro no D15139/23

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मां महामाया प्रवेश द्वार का हुआ भव्य लोकार्पण

अम्बिकापुर 15 जनवरी 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में बड़े हर्षोल्लास के साथ मां महामाया प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर प्रवेश द्वारा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप ने पूरे संभाग की जनता को बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का दिन है। आज मां महामाया के मंदिर को समर्पित इस प्रवेश द्वारा लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह माई दंतेश्वरी के नाम से पूरा बस्तर एक है, उसी तरह मां महामाया के नाम से सरगुजा संभाग की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हमारे प्रदेश ने वैश्विक पटल पर पहचान बनाई है। महाकुंभ के अवसर पर मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गणपति धाम में भी आवागमन मार्ग शीघ्र तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि आज मां महामाया प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया है। इसमें सभी पार्षदों का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मां महामाया प्रवेश द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण की मांग अनुरूप शीघ्र से प्रयास किया जाएगा। यह हम सभी की आस्था का केंद्र है, इसके विकास के लिए सहभागी बनना सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने भी सभी को बधाई दी। इस दौरान मंदिर कॉरिडोर और पब्लिक ट्रस्ट बनाए जाने के भी सुझाव रखे गए। मां महामाया प्रवेश द्वार के लोकार्पण के पावन अवसर पर सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, श्री कमलभान सिंह, श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे, श्री ललन प्रताप सिंह, श्री अनिल सिंह मेजर, श्री अभिमन्यु गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत