Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वाहनों के पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के सम्बंध में ली गई जानकारी
कलेक्टरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा नामांकन दाखि़ल करने वाले अभ्यर्थियों हेतु कला केंद्र मैदान में होगी वाहन पार्किंग व्यवस्था

अम्बिकापुर 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 22 जनवरी 2025 से नाम निर्देशन प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने  नाम निर्देशन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र लेने हेतु नियत कक्षों का निरीक्षण कर निर्देशन से पूर्व जरूरी तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेड, वाहनों के पार्किंग व्यवस्था, अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले प्रस्तावकों के बैठक व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जिला कार्यालय परिसर एवं आस-पास की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय में प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। जिसके तहत निर्वाचन कार्य में संलग्न कलेक्टरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों तथा नामांकन दाखि़ल करने वाले अभ्यर्थियों के वाहन हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल कलाकेंद्र मैदान होगा। नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित 05 व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के अन्दर आने की अनुमति होगी।  नाम निर्देशन पत्र कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10ः30 से अपरान्ह 03ः00 बजे तक प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान एएसपी श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री डी.एन.कश्यप सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

नाम निर्देशन हेतु निर्धारित स्थल-
सम्पूर्ण नगर पालिक निगम क्षेत्र (वार्ड क्र. 1 से वार्ड क्र. 48 तक) महापौर पद हेतु न्यायालय अपर कलेक्टर कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक द्वारा निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। वहीं पार्षद (वार्ड क्र. 1 से वार्ड क्र. 12 तक) हेतु न्यायालय तहसीलदार कक्ष अम्बिकापुर में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। पार्षद (वार्ड क्र. 13 से वार्ड क्र. 24 तक) हेतु न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी कक्ष अम्बिकापुर में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। पार्षद  (वार्ड क्र. 25 से वार्ड क्र. 36 तक) हेतु न्यायालय नजूल अधिकारी कक्ष में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डिप्टी कलेक्टर श्री देव सिंह उईके द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। वहीं पार्षद (वार्ड क्र. 37 से वार्ड क्र. 48 तक) हेतु शिकायत शाखा कक्ष में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री डी.एन.कश्यप द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे।

  • Related Posts

    “मेरे सपनों का भारत” के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्नप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाला भारत शिक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत होगा तथा विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगा- सांसद चिंतामणि महाराज

    प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों से दिखाई प्रतिभा चित्रकला, रंगोली, विज्ञान मॉडल, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ड्रॉपआउट बच्चों की हुई…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05 एवं 06 अक्टूबर को सीतापुर में कॉलेज ग्राउंड में होंगे विभिन्न खेलों के मुकाबले, पंजीकृत खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता की अपील

      अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ विकासखंड सीतापुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026 का आयोजन 05…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी