Ro no D15139/23

पाली महोत्सव हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

कोरबा 12 फरवरी 2025/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 26 एवं 27 फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम केराझरिया में किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि पाली में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने 26 फरवरी को सायकल रेस का आयोजन पाली से चैतुरगढ़ तक किया जायेगा। प्रतियोगिता में 15 वर्ष की आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसके लिए महिला एवं पुरूष अलग-अलग वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार, तृतीय 10 हजार तथा चौथे से आठवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगर 1100 रूपये दिया जायेगा। प्रतिभागी को स्वयं की सायकिल और सुरक्षा उपकरण साथ लाना होगा। इस हेतु प्रतिभागी ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित है।

इसी तरह द्वितीय प्रतियोगिता वीडियोग्राफी अर्थात संक्षिप्त वीडियो की होगी जिसमें कोरबा जिले के संस्कृति एवं पर्यटन स्थलों की थीम पर अधिकतम तीन से चार मिनट का वीडियो बनाकर जिला प्रशासन को भेजना होगा। यह वीडियो 21 फरवरी तक बनाकर ऑनलाइन लिंक में अपलोड करना होगा। उत्कृष्ट तीन वीडियो को जिला प्रशासन द्वारा चयन कर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को पाली महोत्सव में दिखाया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु न्यूनतम 21 वर्ष की आयु होना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय 15 हजार, तृतीय 10 हजार तथा चौथे से आठवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगर 1100 रूपये दिया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869096888, 9074668699 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी