Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोरबा हेतु विद्युत गृह स्कूल में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

’त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
’केंद्र में मतपेटी वितरण, वापसी,
की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश’

कोरबा 12 फरवरी 2025/जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत होने वाले चुनाव कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही  है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिले में 17 फरवरी 2025 को होने वाले प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा हेतु विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण  किया।  इस दौरान  सीईओ जिला पंचायत  श्री दिनेश नाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार, रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने  स्ट्रांग रूम में चुनावी सामग्री वितरण व वापसी हेतु चिन्हाकिंत स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए,  सभी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय रहते आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया एवं नियुक्त दलों को चुनाव कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री नाग ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत कोरबा अन्तर्गत मतदान केंद्रों की कुल संख्या 224, कुल सेक्टर की संख्या 21, रूट की संख्या 39, मतदान दलों के परिवहन हेतु बस की संख्या 46 एवं सामग्री वितरण हेतु 16 काउंटर बनाए जाएंगे। मतदान सामग्री, मतपेटी, मतपत्र वितरण एवं वापसी की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतदान दलों को दो बार प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।साथ ही 14 फरवरी को तीसरे चरण का प्रशिक्षण आयोजित की गई है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) महतारी वंदन योजना से मीना बाई को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के साथ भविष्य की भी कर रहीं तैयारी हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण को मिल रहा सहयोग – मीना बाई

    बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार रुपये, परिवार ने जताया आभार कोरबा, 02 अक्टूबर 2026/बेटी की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी