Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन जिले के जनपद पंचायत सीतापुर, मैनपाट, में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण  जारी

कलेक्टर एवं एसपी पहुंचे मैनपाट के दुरस्थ मतदान केंद्र करमहा
क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिए
 

अम्बिकापुर 20 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत आज सरगुजा जिले में द्वितीय चरण में सीतापुर और मैनपाट के 267 मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण जारी है। मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर कतारबद्ध होकर बड़े उत्साह के साथ मतदान कर अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का निर्वहन कर रहे हैं।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल मैनपाट के दुरस्थ मतदान केंद्र करमहा  सहित बिसरपानी, आवराडंड, कुनिया, बंदना एवं सीतापुर ब्लॉक के बमलाया, सोनतरई सहित अन्य मतदान केंद्रों में पहुंचकर चल रहे मतदान प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने नियमित पेट्रोलिंग करने एवं सुरक्षा बल दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अपराह्न 1बजे तक की स्थिति में सीतापुर 53.40 प्रतिशत, मैनपाट में 48.49  प्रतिशत मतदान हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी है।

  • Related Posts

    जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ संविधान दिवस पर ग्रामीणों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जल संरक्षण एवं स्वच्छता का लिया संकल्प

      अम्बिकापुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान के प्रति जागरूकता एवं जल संरक्षण…

    Read more

    खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर

    पेड़ कटाई का काम जल्द होगा शुरू, तीन से छह महीनों में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा पूरा सड़क निर्माण का काम रात में भी जारी अम्बिकापुर 26 नवम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?