Ro no D15139/23

द्वितीय चरण में दो विकासखंड में 82.72 प्रतिशत हुए मतदान सीतापुर में 84.29 प्रतिशत तो मैनपाट में 80.79% हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर निर्वाचन में लिया भाग
मतदान सफलता पूर्वक पूर्ण कर मतदान दलों की वापसी पर किया गया स्वागत
 
अम्बिकापुर 21 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के मतदान हेतु जिले के जनपद पंचायत मैनपाट और सीतापुर में 85 ग्राम पंचायतों में  मतदान सम्पन्न हुए। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु 267 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसके लिए 1335 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किया गया था। मतदान दलों की वापसी पर रिटर्निंग अधिकारी पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों ने सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी एवं स्वागत किया।

द्वितीय चरण के मतदान का अंतिम विवरण इस प्रकार
जनपद पंचायत मैनपाट में कुल 54 हजार 396 मतदाता हैं, मतदान करने वाले मतदाताओं में 24 हजार 972 महिलाएं और 21 हजार 973 पुरुष, कुल 43 हजार 945 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 80.79% रहा।
जनपद पंचायत सीतापुर में कुल 67 हजार 322 मतदाता हैं। मतदान करने वाले मतदाताओं में 28 हजार 542 महिला एवं 28 हजार 207 पुरुष, कुल 56 हजार 750 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान प्रतिशत 84.29% रहा
इस प्रकार द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु दोनों विकासखंड में 50 हजार 514 महिला एवं 50 हजार 180 पुरुष, कुल 01 लाख 695 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका मतदान प्रतिशत 82.72% रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार तृतीय चरण का मतदान आगामी 23 फरवरी को सरगुजा जिले के लुण्ड्रा और बतौली में सम्पन्न होगा।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2026/   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय, अंबिकापुर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन

    सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा रेलवे स्टेशन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया