Ro no D15139/23

द्वितीय चरण में दो विकासखंड में 82.72 प्रतिशत हुए मतदान सीतापुर में 84.29 प्रतिशत तो मैनपाट में 80.78% हुआ मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025
महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर निर्वाचन में लिया भाग
मतदान सफलता पूर्वक पूर्ण कर मतदान दलों की वापसी पर किया गया स्वागत

अम्बिकापुर 21 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के मतदान हेतु जिले के जनपद पंचायत मैनपाट और सीतापुर में 85 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुए। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु 267 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसके लिए 1335 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किया गया था। मतदान दलों की वापसी पर रिटर्निंग अधिकारी पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों ने सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी एवं स्वागत किया।

द्वितीय चरण के मतदान का अंतिम विवरण इस प्रकार
जनपद पंचायत मैनपाट में कुल 54 हजार 396 मतदाता हैं, मतदान करने वाले मतदाताओं में 21 हजार 972 महिलाएं और 21 हजार 973 पुरुष, कुल 43 हजार 945 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 80.78% रहा।
जनपद पंचायत सीतापुर में कुल 67 हजार 322 मतदाता हैं। मतदान करने वाले मतदाताओं में 28 हजार 542 महिला एवं 28 हजार 207 पुरुष, कुल 56 हजार 750 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसका मतदान प्रतिशत 84.29% रहा।
इस प्रकार द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु दोनों विकासखंड में 50 हजार 514 महिला एवं 50 हजार 180 पुरुष, कुल 01 लाख 695 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका मतदान प्रतिशत 82.72% रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार तृतीय चरण का मतदान आगामी 23 फरवरी को सरगुजा जिले के लुण्ड्रा और बतौली में सम्पन्न होगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान का गुरूवार से होगा आगाज, जिले के चैक चैराहों  सहित सभी शासकीय संस्थानों में जलेंगे आशीर्वाद के दीप 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनभागीदारी आधारित विविध आयोजन, गांधी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

      अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

    सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भफौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी अम्बिकापुर 16 सितम्बर 2026/    कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला