Ro no D15139/23

कलेक्टर कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

किसानों को कम पानी की खपत वाले फसल लगाने के लिए किया प्रेरित
– जल संरक्षण के महत्व के बारे में दी गई जानकारी
राजनांदगांव 19 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने जिले में भू-जल के गिरते जल स्तर के संबंध में किसानों को जानकारी दी तथा आने वाले पीढ़ी के लिए जल संरक्षण करने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकाल में धान फसल के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले अन्य फसल लगाने एवं खेतों में पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के नवीन प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन किया। किसानों को बीजों का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्री कोमल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री बीडी साहू, सरपंच श्री सुग्रीम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने किसानों को सब्जियों एवं फलों की जैविक खेती पर व्याख्यान दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक श्री एनएल पाण्डे ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नारायण लाल ने जैविक बागवानी का महत्व, डॉ. वसंदा कुमार ने मृदा स्वास्थ कार्ड, डॉ. दिनेश कुमार यादव ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग हेतु रखी जाने वाली सावधानियां, डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण का महत्व, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने में पशुपालन का महत्व, श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने मृदा नमूने प्राप्त करने की विधि व परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ पोर्टल, डॉ. अतुल डांगे ने कृषि यंत्रीकरण, डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं कृषि प्रसार तकनीकी, श्री जितेंद्र मेश्राम ने दलहनी फसलों में रोग प्रबंधन विषयों पर व्याख्यान दिया। श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कृषकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लगातार वर्षा को देखते हुए किसानों को फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन की सलाह

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। जिले में विगत दो दिनों से लगातार वर्षा एवं वातावरण में अधिक नमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को धान, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग…

    Read more

    100 हफ्तों के नशा मुक्त युवा अभियान अंतर्गत मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 27 सितम्बर 2026। माई भारत राजनांदगांव द्वारा 100 हफ्तों के नशा मुक्त युवा अभियान अंतर्गत युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान